टी आर पी के टोटके में उलझा देश , कौन है सच्चा कौन है झूठा ?
गुरुवार का दिन जिस दिन सभी चैनलों की साप्ताहिक टी आर पी और जी आर पी आती है , उस दिन सुबह सुबह बड़ी घटना घटी । न्यूज़ चैनल के नए बादशाह आर भारत की स्टिंग के आधार पर राहुल गांधी के सहयोगी और बाल्मीकि समाज के स्वयंभु नेता श्योराज जीवन को पुलिस ने पूछ ताछ के लिए बुलाया । जीवन ने खुफिया कैमरे के सामने हाथरस कांड के बहाने देश को दंगे की चपेट में भेजने की भरपूर प्लानिंग का राज बयान कर दिया था । आर भारत के इस स्टिंग से टीम राहुल और टीम प्रियंका बैक फुट पर आ गई थी और आर भारत अपने चैनल पर इसे भुनाने में कोई कसर छोड़ नही रहा था । सुशान्त मुद्दे पर रिया का इंटरव्यू करके अपनी बरसो की बादशाहत गंवा चुकी आज तक पहले से ही सकते में थी , हाथरस कांड से टी आर पी अर्जित करने के लिए देश ने आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी की मेहनत को देखा था , हालांकि आम लोगो ने चित्रा को उनकी हरकतों के लिए काफी ट्रोल किया था । सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के नीचे गालियों की बौछार की गई और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार से नजदीकी बाइट लेने के कारण कोरोना की चपेट में आई चित्रा ने खुद को कोरण्टाइन कर लिया यानि कुछ दिन...